लियो क्लब के बैनर तले शिवप्रकाश के रक्तदान से मरीज की बची जान

छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण दिन प्रतिदिन जरूरतमंदों के लिये रक्तदान के माध्यम से मसीहा बनती जा रही है । इसी कड़ी में जरूरत पड़ने पर लियो क्लब के बैनर तले शिवप्रकाश ने भर्ती एक मरीज को रक्तदान कर उनकी जान बचाई ।
पीआरओ आलोक गुप्ता ने बताया कि रक्तदान महादान है हमारी निरंतर प्रयास जारी है रक्त के कारण न जाएं जान किसी भी व्यक्ति का आप भी आगे आए और रक्तदान करे और समझदार युवा बने एक रक्तदान आपको जरूरतमंद के लिये भगवान बना देता है, कि आप स्वयं को कमजोर ना समझे, एक कदम आगे बढ़ाएँ, रक्तदान करें, अच्छा लगता है ।
इस पावन मौके पर मुख्य रूप से क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ, पीआरओ लियो आलोक गुप्ता, लियो पिन्टू गुप्ता, आदि थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के ऊर्जावान पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।