अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अपहर पंचायत अंतर्गत धूतहा बाजार पर तेज गति से आ रही एक बेलोरो ने दो वृद्ध व्यक्तियों को कुचलते हुए एक निजी विद्यालय से जा टकराया.घटना के बाद कोहराम  मच गई. वहीं बेलोरो के चपेट में आने से एक बाइक व साइकिल क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं स्कूली बच्चे बाल बाल बच गये.  घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है. इधर बेलोरो से कुचलने के बाद दोनों बृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणो ने बेलोरो के नीचे से दोनों बृद्ध व्यक्तियों को बाहर निकाल उपचार के लिए आनन फानन में अमनौर के समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये  जहां  गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया. घायलों में एक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पाण्डेय टोला निवासी 55 वर्षीय दिपत राम है.वही दूसरा व्यक्ति धरहरा कला गांव के 62 वर्षीय शंकर शर्मा बताये गये है. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात मे जूट गये. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वहां एक निजी अस्पताल में दिपत राम उपचार कराने आये थे. जहां वे अस्पताल के पास बैठे थे.तभी वहां लोहारी के कार्य कर रहे शंकर शर्मा इनसे बात करने आ गए.दोनों अस्पताल के सामने बात कर रहे थे.बगल में एक बाइक साइकिल लगा हुआ था. तभी अचानक एक बेलोरो तेज गति से आकर कुचलते हुए प्राइवेट स्कूल से जा टकराया. गनीमत रही विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे. अन्यथा एक बड़ी हादसा हो सकती थी. लोगो ने बताया कि बेलोरो गाड़ी आस पास के गांव की है.एक युवा लड़का वाहन से नया नया ड्राइवरी सिख रहा था.गाड़ी तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित हो गया तथा लोगों को कुचलते हुए ल विद्यालय से जा टकराया.