मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोक सभा

मढ़ौरा : गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की असामयिक निधन पर स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक शिक सभा का आयोजन कर उन्हें विनम्र स्राधांजलि भेट की I कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता मनोज सिंह के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री की मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया I

देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री 63 वर्षीय मनोहर पर्रिकर कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से इलाजरत थे।इस अवसर पर बीजेपी नेता मनोज सिंह ने कहा कि दिवंगत पर्रिकर का अमेरिका, दिल्‍ली और गोवा में कैंसर का इलाज हुआ था, अपनी बीमारी को लेकर लगातार संघर्षशील रहे पारिकर आखिरकार जीवन से हार गये। वे अपनी इच्छाशक्ति धनी व्यक्ति थे जिसके कारण वे अपने आखिरी दिनों में भी वे काम करते रहे I बीमारी के दिनों में ही उन्‍होंने गोवा का बजट पेश किया और राज्‍य का काम बखूबी संभाला। मनोहर पारिकर के निधन से बीजेपी को एक अपूर्णीय कमी हुई है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है I इस दौरानt बीजेपी नेता शम्भू सिंह, मुन्ना लाल गुप्ता,बबलू मिश्रा, राकेश सिंह,तारा देवी, विद्यावती देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे I

साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर, मढ़ौरा सारण