
छपरा/मांझी। स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में बिहार पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष तथा बिहार पुलिस के अवकाश प्राप्त अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा के असामयिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने उनसे जुड़े संस्मरणों की चर्चा की। तथा उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। बता दें कि पिछले दिनों हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन उनके पैतृक आवास चैनपुर में हो गया था। शोक सभा में पेंशनर समाज के सदस्य क्रमशः मोहन यादव मोहम्मद नबी हसन जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव रामायण दास धनु प्रसाद श्रीवास्तव मोहन प्रसाद आदि शामिल थे।




Recent Comments