Θ बेतिया – प्रतिभा, पुरूषार्थ तथा सादगी के धनी देश के पूर्व रक्षामंत्री श्री मनोहर पर्रिकर को अभाविप की भावभीनी श्रद्धांजलि

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बेत्तिया के कार्यकर्तओं ने भारत के पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री,गोवा राज्य के मुख्यमंत्री, अपनी प्रतिभा से भारत का नेतृत्व करने वाले, आवश्यकतानुसार देश के हित में महत्वपूर्ण तथा साहसी निर्णय लेने वाले एवं सादगी से पूर्ण श्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करती है।
अभाविप के विभाग संयोजक सह सीनेट सदस्य धन रंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि गोवा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्व. मनोहर पर्रिकर जी ने राज्य में राजनीतिक स्थिरता स्थापित करते हुए प्रसिद्ध एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री रहे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में रक्षा मंत्री के नाते रक्षा मंत्रालय की डीलों से दलालों के वर्चस्व को समाप्त कर भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में आदर्श उदाहरण पर्रिकर जी के द्वारा पेश किया।नगर मंत्री चन्दन सैनी,छात्र संघ अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि मनोहर पर्रिकर ने भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान से तकनीकी स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। एक ईमानदार राजनीतिज्ञ के रूप में राफेल एवं सर्जिकल स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों के आप मुख्य सूत्रधार रहे। आप अभाविप के 62वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।मौके पर पूर्व छात्र संघ प्रत्याशी राहुल पांडेय,नगर सह मंत्री सोनू यादव,छात्र नेता चन्दन सिंह,प्रियांशु,श्याम कुमार,संयुक्त सचिव बिट्टू कुमार,राहुल सिंह,अक्की,नितीश कुमार,मनोहर पर्रिकर जी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।




Recent Comments