मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि स्वीकृत, परिजनों को सौंपा पत्र
परसा(सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी प्रयास से मुख्यमंत्री सहायता कोष से ह्रदय रोग से पीड़ित प्रखण्ड के बहर माड़र गांव निवासी मिथलेश सिंह की पत्नी गुड़िया देवी को एक लाख पैंतीस हज़ार रुपये की राशि स्वीकृति कराया गया।सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में परिजन को स्वीकृति पत्र दिया गया।राकेश सिंह ने बताया कि परिजन द्वारा इसकी जनकारी सांसद राजीव प्रताप रूडी के कंट्रोल रूम में दिया गया।और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने और मदद करने का आग्रह किया था।जिसपर पहल करते हुए सांसद द्वारा राशि की स्वीकृति कराया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों समेत ग्रामीणों ने सांसद को धन्यवाद दिया।तथा पीड़ित महिला को जल्द स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना किया गया।इस दौरान मंडल महामंत्री संतोष शर्मा, अरविंद गुप्ता,मुखिया पंकज माँझी,दिनेश मलिक,वार्ड सदस्य मुकेश कुमार,निकेश सिंह,भीम पंडित,आईटी सेल मोनू सिंह,पप्पू गुप्ता,विकास सिंह,सनी सिंह, अंजन उपस्तिथ थे।





Recent Comments