भाजपा नेता तेली ने मार्ग को खुलवाया,प्रशासन ने देर रात को फिर बंद करवाया
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 5 जून। बंद अजमेर पुलिया को खोलने की माग सात दिन की चेतावनी के  बावजूद भी  जिला प्रशाशन  दुवारा नही खोले जाने से आम जन पीछले तीन महीने से परेशान  चल रहा था और आम जन  सहित कई राजनेतिक पार्टी के जनप्रतिनिधियो, सोसियल मीडिया दुवारा भी विरोध दर्ज करवाने के  बावजूद जिला प्रशाशन दुवारा इसे न खोलकर अपनी हटधर्मिता का परिचय दिया जा रहा है।रविवार शाम  भाजपा नेता लादूलाल तेली और उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ  ओवरब्रिज पहुंचे और दोनों तरफ लगाए कई बैरिके ड्स हटा दिए।  वहीं  देर रात प्रशासन ने फिर बैरिकेड्स लगा दिए। 
   भाजपा नेता तेली ने  कहा  की प्रशासन के इस निर्णय से लोगों में सरकार की छवि बिगड़ी है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर बताया कि सोची समझी साजिश के तहत रास्ता बंद किया गया। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन और पुलिस रास्ता खोलने के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहे तो भी वे इसके लिए तैयार है ।