दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l जिला जनसंपर्क कार्यालय पत्रकारों के लिए है ।हमसे जो सहयोग चाहिए पत्रकार ले सकते हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ आशीष बरियार ने कही। वे शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों के साथ पत्रकारिता के क्रम में आने वाले समस्याओं तथा उसके समाधान पर पत्रकारों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। इसी चर्चा के क्रम में प्रसार भारती के जिला संवाददाता आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को समाचार भेजने के लिए कोई अपना भवन नहीं है। जिसमें वे बैठकर अपनी खबर को संबंधित मीडिया हाउस में भेज सकें। उन्होंने डीपीआरओ श्री बरियार से आग्रह किया की आप के कार्यालय से व्हाट्सएप के माध्यम से जो भी खबर दी जा रही है उसमें 40 से 50 सेकंड का वीडियो बनाकर भी डाला जाए ताकि हम लोगों को सहूलियत हो सके। उन्होंने यह भी कहा की प्रत्येक माह अधिकारियों एवं पत्रकारों के साथ एक मासिक बैठक होनी चाहिए ताकि संबंधित विभाग की समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा हो सके। वही जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दुबे ने मांग किया कि लाखों रुपए की लागत से नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन पत्रकारों के लिए बना है। इसे भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमानुल हक को हैंड ओवर कराया जाए। ताकि इसका उपयोग जिले के पत्रकार पत्रकार सहित अन्य जिले की अतिथि पत्रकार कर सकें। श्री दुबे ने यह मांग किया कि विगत एक दशक से डीपीआरओ कार्यालय से चुनाव सहित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में पत्रकारों के नाम से निर्गत पास को आधार बनाकर संबंधित मीडिया हाउस के संपादक अथवा प्रकाशक को पत्र लिखा जाए की वे जिन पत्रकारों से संवाद संकलन का कार्य ले रहे हैं उन्हें प्रत्येक महीने उचित मानदेय अथवा वेतनमान दें। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। उन्होंने यह भी मांग किया कि आप के कार्यालय से सभी मीडिया कर्मियों को प्रेस विज्ञप्ति व कार्यक्रम की तस्वीर नहीं भेजी जा रही है जो भेदभाव को दर्शाता है। इसमें सुधार की जरूरत है।इस पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ आशीष बरियार ने कहा कि प्रत्येक माह की 16 तारीख को पत्रकारों के साथ बैठक होगी। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथियों के लिए 40 से 50 सेकंड का वीडियो क्लिप भी बना कर डाला जाएगा जिले में विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत कौन-कौन से पत्रकार हैं जिन्हें संबंधित मीडिया हाउस के प्रकाशक अथवा संपादक के द्वारा नियुक्ति पत्र अथवा परिचय पत्र दी गई है इससे संबंधित एक पत्र जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दुबे एवं प्रसार भारती के आशीष कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से तैयार करें जिसे मैं संबंधित मीडिया हाउस के प्रकाशक अथवा संपादक के नाम से भेजूंगा। रही बात मेरे कार्यालय से न्यूज़ भेजने में पक्षपात की बात तो जिस पत्रकार साथी को न्यूज़ नहीं मिल रहा है वे हमसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर कहें मैं उन कमियों को दूर करने का हर संभव प्रयास करूंगा। आप लोगों के परस्पर सहयोग से मैं ऐसा कार्य करना चाहता हूं कि मेरे स्थानांतरण के बाद आप सभी हमें याद करें। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार दुर्गादत्त पाठक के सौजन्य से लाए गए चंपा फूल के पौधा को जिला पदाधिकारी के पुष्प वाटिका में सामूहिक रुप से लगाया गया। मौके पर डीपीआरओ डॉ आशीष कुमार बरियार ,वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रसाद सिंह, अजय मिश्रा, प्रकाश श्रीवास्तव, ब्रज भूषण कुमार, आदित्य कुमार दुबे, शंभू पांडे, अतुल कुमार, मधुसूदन गुप्ता, अनिल शर्मा, वफसीकील उर रहमान खान, सहित विभिन्न मीडिया हाउस के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।