मांझी। कोरोना की वजह सरकार द्वारा लागु लॉक डाउन के कारण अपनी जरूरतों को लेकर जन साधारण कुछ परेशान हैं। वहीं पावन सरयु नदी के तट पर स्थित स्थानीय बहोरन सिंह टोला गांव निवासी युवा लोक गायक दिवाकर सिंह असहाय लोगों की मदद करने में जुटे हैं। आसपास के क्षेत्र में कोई भूखा न रहे इसका वे विशेष ख्याल रख रहे हैं। साथ हीं अपने सामर्थ्य के अनुरूप जरूरतमंदों की दिन -रात सेवा कर रहे हैं। यूपी में बीएससी।एग्रीकल्चर। के छात्र व गायक दिवाकर कॉलेज बन्द होने की वजह से अपने घर पर ही वादन टीम के साथ समाजिक दुरी को ध्यान में रख गीतों को रिकॉड कर सोशल मीडिया के यू ट्यूब आदि के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर हैं। साथ हीं लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। हाल हीं में गाया उनका जागरूकता गीत अभी काफी धूम मचा रहा है- सीता राम सीता राम सीता राम कहीं, जबले कहस मोदी जी तबले घर में रहीं। वर्तमान स्थिति में कुछ लोग जो असहाय हैं लेकिन किसी से मदद मांगने में संकोच कर रहे हैंं उनके यहां भी गायक दिवाकर अपने सहयोगी साथियों के साथ गुप्त रूप से राहत- सामग्री पहुंचा रहे हैं। जरूरतमंदों के द्वारा पूछने पर कि ये सामग्री कहां से आई। वे हंस कर टाल देते हैं। सरल ,उदार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों का दिल जीत लिया है।
वहीं युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। जिनकी आम आदमी से लेकर ऊंचे ओहदे वाले पदाधिकारी भी इनकी प्रशंसा कर रहे हैं। दिवाकर का कहना है कि किसी भी कार्य व सेवा के लिए जुनून होना चाहिए। बड़ी धन राशि न भी हो तो कोई बात नहीं दिल बड़ा होना चाहिए।