ट्रक पर लदे 44 ड्रम में 8800 लीटर देशी शराब कों पुलिस ने किया बरामद
बनियापुर(सारण) : गुप्त सुचना पर त्वरित कारवाई के तहत सहाजितपुर थाने की पुलिस ने तस्करी के लिए ट्रक पर लाद 44 ड्रम मे लगभग 8800 सौ लीटर देशी शराबद बरामद किया.बरामद देशी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रूपये बतायी जा रही है.पुलिस द्वारा शराब बरामदगी से तस्करो के मंसूबे पर पानी फिर गया. तश्कर नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र में खपाने के उद्देश्य से ट्रक पर लाद भाड़ी मात्रा में देशी शराब लाये थे. जिसे पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहियारा चवंर के घंघरी मंदीर के निकट से जब्त कर लिया देशी शराब ट्रक पर ड्रम में लदा था, जिसे फट्टे बोरे व धान के अवशेष से ढंक कर रखा गया था. शराब लदे ट्रक को लेकर चालक जैसे ही रामनगर मोर के निकट पहुंचा, वहां पहले से ही पुलिस गश्ती दल मौजूद थी. पुलिस को देख खलासी सहीत शराब तश्कर भागने लगे. तश्करों को पकड़ने के लिए उनके पीछे पुलिस भागती रही लेकिन, पुलिस को चकमा दे तश्कर चवंर की खेत के रास्ते भागने में सफल रहे वहीं ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने धर दबोचा. ट्रक ड्राईवर से पुलिस पुछताछ करने में जूटी है।.




Recent Comments