मांझी(सारण)। मांझी प्रखण्ड के सभागार मे बुधवार को प्रखंड प्रमुख भागमनी देवी की अध्यक्षता मे पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य रूप से बाढ़ जन वितरण प्रणाली आँगनबाड़ी के अलावा मुख्य मंत्री के सात निश्चय योजना के बारे मे चर्चा की गयी। बैठक मे स्वास्थ के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड के महम्मदपुर तथा भजौना-नचाप पंचायत को पूर्ण से बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई। कई पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहे आधार कार्ड बनाने तथा आरटीपीएस केंद्र पर मनमानी को लेकर सवाल उठाए। कृषि पदाधिकारी सहित अन्य के बैठक में अनुपस्थिति रहने पर उनका एक दिन का वेतन काट कर उनके विरुद्ध कारवाई करने की मांग की गयी। बैठक मे मुख्य रुप बीडीओ नील कमल ,सीओ दिलीप कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी हंसनाथ साह,शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी मुखिया मनीष सिंह,नव रत्न प्रसाद ,प्रमोद सिंह,सुशीला देवी सहित अन्य सभी मुखिया व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।