परसा मे फिर सड़क हादसा, बारात जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

परसा (सारण) : बाईक दुर्घटना में फिर परसा में एक युवक का मौत हो गया तथा एक गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि परसा परसौना मुख्य पथ पर दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर सतुआरा बिद्यालय के समीप गत गुरुवार की मध्यरात्री में अपाची बाईक पर सवार दो युवक बरात जा रहा था।तभी अनियंत्रित किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।जिससे बाईक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गया।जबकि एक युवक बुड़ी तरह घायल हो गया।मृतक युवक गरखा थाना क्षेत्र के कदना गाँव निवासी रामाशंकर सिंह का पुत्र धनंजय कुमार जबकि घायल युवक ललन सिंह का पुत्र लालू कुमार बताया जा रहा है । स्थानीय लोगो की सहयोग से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरान्त गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर दरियापुर पुलिस को सौप दिया।मालूम हो कि बरात जाने के क्रम में हरपुर परसा में गत 4 जुलाई को बाईक दुर्घटना में परसौना गाँव के दो युवको की मौत हो गया था।




Recent Comments