मिथिला पेंटिंग से सजी बिहार संपर्क क्रांति आज नई दिल्ली के लिए होगी रवाना
विनीत कुमार, छपरा
दरभंगा से चलकर नई दिल्ली जानेवाली 12565 अप बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज नए लुक के साथ रवाना होगी। मिथिला पेंटिंग से सजी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज सुबह 8:25 बजे दरभंगा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति का यह नया लुक रेल यात्रियों को अवश्य ही भायेगा। वहीं जिन स्टेशनों से यह ट्रेन गुजरेगी वहां के लोग भी मिथिला पेंटिंग का उत्कृष्ट नमूना ट्रेन की बॉगी पर देख पाएंगे।

आपको बता दे कि बिहार से नई दिल्ली जाने के लिए मशहूर ट्रेनो में शुमार 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भारतीय रेलवे ने यह प्रयोग किया है। इसके पूर्व दरभंगा, मधुबनी आदि स्टेशनों को भी मिथिला पेंटिंग से सजाया गया था।




Recent Comments