चेयरमैन के पति पर लगाया धमकाने का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। 27 को अविश्वास प्रस्ताव लगने के बाद सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ निवासी वार्ड संख्या 35 के पार्षद अमित कुमार सिंह ने सभापति सिंधु सिंह के पति धनंजय सिंह पर धमकाने व प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्षद ने एसपी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित पार्षद ने बताया है कि मुख्य पार्षद के विरूद्ध 27 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव को नगर परिषद में जमा किए गए आवेदन में मैंने अपनी सहमति जताई थी। इस कारण उनके पति धनंजय सिंह द्वारा मुझे समझाया गया और प्रलोभन भी दी गई। साथ हीं मेरे परिवार को भी धमकाया गया।