बिद्युत चोरी के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ।———————————————————————–
ロबिद्युत बिभाग की बड़ी कार्रवाई ।उर्जा चोरी करने वालों की अब खैर नहीं ——————————————————————–
रसूलपुर /एकमा -बिद्युत कार्यपालक अभियंता छपरा पश्चिमी के आदेशानुसार कनीय बिद्युत अभियंता बिद्युत आपूर्ति प्रशाखा गौतम कुमार ने पत्रांक 432 के आलोक में उर्जा चोरी के बिरूद्ध छापेमारी दल का गठन कर रसूलपुर थाना क्षेत्र के बिभीन्न गाँवों में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान डोहर गाँव निवासी कमलेश्वर कुँवर उर्फ गोदा कुँवर जमनपुरा के आलिम अंसारी व बेनौत के बच्चा सिंह को टोका फँसाकर बिद्युत चोरी करत पकड़े गए।इन तीनों के बिरूद्ध रसूलपुर थाने में भारतीय बिद्युत अधिनियम 2003 की संशोधित धारा 135 के तहत नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्युशन कम्पनी लिमिटेड पटना को क्रमशः एक लाख चार हजार सात सौ अठारह,बेआलिस हजार एक सौ पंचानबे, एक लाख सीलह हजार छ:सौ बारह 104718/,42195/,116612/,रूपये राजस्व की क्षति दर्शाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।बिद्युत बिभाग के इस कार्रवाई के बाद पुरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।