
मंत्री ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकार्ताओ को किया सम्बोधित।
पानापुर (सारण) पानापुर बाजार के गांधी चौक पर बुधवार की दोपहर सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।सहकारिता मंत्री श्री सिंह पटना से अपने गृह जिला गोपालगंज जा रहे थे।मंत्री के जाने की सूचना मिलने पर आरएसएस धर्म जागरण के जिला संयोजक कुंदन सिंह के नेतृत्व में दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ता मुसलाधार बारिश के बीच सुबह से ही गांधी चौक पर एकत्रित होकर अपने चहेते नेता व मंत्री के आने की प्रतिक्षा कर रहे थे।दोपहर बाद वे यहां पहुचे जहां कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के बीच फूल माला पहनाकर उनका भब्य स्वागत किया।इस दौरान सहकारिता मंत्री ने महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर कार्यकर्ताओं से रुबरु होते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित को लेकर दिन रात काम कर रही है।किसानों की आय दुगुनी कैसे हो इसको लेकर कार्य योजना पर काम किया जा रहा है।पत्रकारों द्वारा अयांश के इलाज के बावत पर पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि वह बच्चा दूर्लभ बिमारी से पीड़ित है।ऐसे बिमारी को लेकर सरकारी स्तर पर कोई योजना नही बनी है।फिलहाल उसका इलाज जनसहभागिता के बिना संभव नही है।इस मौके पर भाजपा नेता डा० प्रभात मिश्रा,रामज्ञास चौरसिया, सुरेंद्र पंडित, अप्पु सिंह, कमलेश चौरसिया, सुरेंद्र शर्मा,अमरनाथ सिंह,अनील कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments