चोरी की गई मोबाईल के बारे में पूछने पर मारपीट
तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में चोरी की गई मोबाईल के बारे में पूछने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी सन्नी कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व में मेरा मोबाईल चोरी हो गया था। गतदिन आसिफ मिया के पास अपना मोबाईल देखा तो पूछे कि यह मोबाईल तुम्हारे पास कहां से आया तो वह बताया कि शिवम कुमार से हम मोबाईल खरीदे हैं। इसी पर रौशन कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, आनन्त सिंह, रामाधार सिंह, राकेश शर्मा ने अपने- अपने हाथों में लाठी-डंडा एवं लोहे की रड लेकर आये और मुझसे गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध किया तो इसी पर तरा-तर मुझे मारने लगे। जिससे मेरा सिर फट गया। हल्ला सुनकर मेरी मां सुनीता देवी बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान घर में घुस कर 38 हजार रुपये निकाल लिया एवं मां के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। जाते-जाते मेरा मोबाईल भी लेकर चले गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।




Recent Comments