मारपीट मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज
परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज. थाना क्षेत्र के महुवल निवासी अबरार अहमद की पत्नी कुतुब तारा खातून ने थाने में आवेदन दिया है. जिसमें कही है कि पुरानी विवाद को लेकर मेरे पड़ोसी गाली गलौज करने के बाद मारपीट का किया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 312/19 के तहत थानाध्यक्ष ने तीन लोगों कर विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें फैयाज अहमद, अमीद अहमद, नदीम अहमद, रमीज रजा का नाम शामिल है. वही विपक्षी फैयाज अहमद की पत्नी शाहीन बानो ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही लोगों पर मारपीट का आरोप लगायी है. उसके आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 316/19 के तहत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है. जिसमें अबरार अहमद, कुतुब तारा, एवं शरीफ अहमद का नाम शामिल है. पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है.




Recent Comments