
नवादा : कपड़ा आयरन करने में महिला को करंट लगने से हुई मौत
नवादा-: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कोरिऔना गांव में शुक्रवार के साम अइरन करने के क्रम में करंट लगने से एक 20 वर्ष कि नव विवाहित महिला आरती देवी मौत हो गई।
मृतक के ससुर राम बालक रविदास ने बताया कि हमारी बहु आरती देवी घर में कपड़े आइरन कर रही थी उसी क्रम में बिजली करंट कि चपेट में आ गई ।वहीं परिजन ने बहु को गिरते देख हल्ला करने लगी हल्ला सुनकर हम बाहर से दौड़ कर अंदर ग्ए तो देखते हैं बहु को करंट लगा हुआ , करंट लगा देख बिजली काटने के बाद अनान फनान मे ग्रामीण के सहयोग से इलाज के लिए ले जा रहे उसी क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई ।
वहीं करंट लगने कि सुचना मृतक आरती देवी के ससुरला वाले के द्वारा गोविंदपुर थाना को फोन कर सुचना दिया गया। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज कर जायजा लिया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया , जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि एक वर्ष पहले ही विशाल और आरती कि शादी हुई थी और दोनों बहुत खुश थे खुशी खुशी दोनों अपने शादी सुदा जिंदगी गुजार रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को कपड़े आइरन करने के दौरान आरती देवी करंट के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
वहीं थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाने कि बात कही। (सन्नी भगत की रिपोर्ट )




Recent Comments