मुखिया के आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र पर छापामारी, नहीं मिली शराब
⏭ छापामारी से स्थानीय लोग नराज

बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह के आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र पर पुलिस ने आशंका के आधार पर छापामारी की लेकिन वहां शराब की बूंद भी पुलिस को नहीं मिल सकी। जिस छापामारी में एसडीपीओ सदर व बनियापुर थाना अध्यक्ष भी शामिल थे। जबकि सहाजितपुर थाना अध्यक्ष छुट्टी पर गये हुए थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा शराब बरामद के नियत से पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह के आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र पर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी की लेकिन वहां शराब की एक बुंद भी नहीं मिली।
जिसके बाद पुलिस स्थानीय निवासी जीतु सिंह के घर भी ताबातोड छापामारी की लेकिन वहां भी पुलिस को सफलता हांथ नहीं लगी। जिसमें सीडीपीओ सदर मनिष कुमार सहित बनियापुर थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह पुलिस बल के साथ गये थे। जबकि सहाजितपुर थाना अध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद छुट्टी पर गये हुए थे। इधर मुखिया के यहां छापामारी को लेकर मुखिया के समर्थक नराज हो गये। लोगों का आरोप था कि जहां शराब बिक रही है। वहां पुलिस छापामारी नहीं कर रही है। जबकि पुलिस को सब कुछ पता है। जिसके संबंध में पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान पर बिना मजिस्ट्रेट छापामारी करना पुलिस की मनमानी है।




Recent Comments