बैकुंठपुर। प्रखंड में सर्पदंश की हुई अलग-अलग घटनाओं में चार लोग पीड़ित हो गए। पीड़ितों में घोंघराहां गांव के मुकेश राय, चिउटाहां गांव की सोनी कुमारी, महुआ गांव के रोहित कुमार तथा फैजुल्लाहपुर गांव के रीता देवी शामिल हैं। पीड़ितों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।