मारपीट कर मोबाइल छीना

परवेज अख्तर, सिवान/दरौली (सिवान) : तीन शरारती तत्वों द्वारा मंगलवार को हथियार के बल
पर एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट कर घायल मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

घायल व्यक्ति का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताल होने के कारण

निजी अस्पताल में हुआ। घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का धनंजय सिंह बताया जा रहा है।

धनंजय सिंह द्वारा पुलिस को दिए फर्द बयान में थाना क्षेत्र अहिर टोला गांव के

तीन लोगों को आरोपित किया है। आरोप लगाया गया है कि

धनंजय सिंह मंगलवार को बागीचा में घूमने गया था तभी अहिर टोला गांव निवासी

परशुराम चौधरी एवं छोटन यादव फरसा लिया था तथा राजनाथ यादव अपने

हाथ मे देसी कट्टा लिए हुए थे। परशुराम चौधरी एवं छोटन यादव ने फरसा

से वार कर घायल कर दिया तथा मुझसे 10 हजार का सैमसंग मोबाइल छीन

कट्टा लहराते हूए फरार हो गए। इस संबंध मे थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

———–