पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने किया जब्त, चालक-खलासी फरार
परवेज अख्तर, सिवान
बड़हरिया (सिवान) :
बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग के सटे पश्चिम कुंवही गांव से मंगलवार
की सुबह पुलिस ने पशुओं से भरा ट्रक जब्त किया। पुलिस आने के पूर्व
ट्रक चालक एवं खलासी गाड़ी छोड़ फरार हो गए।
इस मामले में जमादार छोटे नारायन शर्मा के बयान पर पशु क्रूरता
अधिनियम के अंतर्गत बड़हरिया में प्राथमिकी कांड सं. 191/19
अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। जब्त ट्रक से पुलिस ने 19 मवेशी जब्त किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचने मिली कि मवेशी से भरा ट्रक कुंवही गांव निवासी
असलम मियां के घर में धक्का मार दिया है और गाड़ी छोड़ कर चालक एवं खलासी
फरार हो गया। जमादार छोटे नारायण शर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर
पहुंच और असलम के घर के पास से ट्रक को जब्त कर लिया
और थाना लाया। गिनने के बाद पता ट्रक पर 19 मवेशी पाए गए जिसे जिम्मेनामा पर
स्थानीय ग्रामीणों को सौंप दिया गया।
Show quoted text




Recent Comments