
खेल समाज को एक सुत्र में बाँधकर रखने का काम करता है — संगम बाबा
मशरख ( सारण ):- मशरख प्रखंड क्षेत्र के गोढना स्टेडियम में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच का फाईनल मुकाबला सोनौली और चमरियाँ टीम के बीच खेला गया । वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व जिला पार्षद सदस्या पुष्पा सिंह ने संयुक्त रुप से फिता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई । वहीं संगम बाबा ने सम्बोधन में दर्शकों व खिलाड़ीयों को सम्बोधित करते हुये कहा की खेल से शारिरिक व मानसिक विकास होता हैं और खेल समाज को एक सुत्र में बाँधने का काम करता है । वहीं टास जीतकर सोनौली की टीम ने 16 ओवरों में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाये । जवाबी पारी खेलते हुये चमरियाँ की टीम 70 रन बनाकर आल आऊट हो गई । और सोनौली की टीम ने 66 रनों से मैच जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । मैन आफ द मैच विजेता टीम के सोनू सिंह और मैन आफ द सिरिज विजेता टीम के हीं विकास प्रजापति हुये । टुर्नामेन्ट के आयोजक शैफ खान, जकारिया सलमान, अफरोज और एम्पायर अफयाज व सद्दाम थे




Recent Comments