धोखाधारी कर एटीएम कार्ड से दस हजार रूपया ट्रांसफर किया

मढ़ौरा : थानाक्षेत्र के टेहटी के एक वृद्ध व्यक्ति के एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर दस हजार रुपया ट्रांसफर कर लेने का एक मामला प्रकाश में आया है I इस संबंध में पीड़ित फुलेना ठाकुर ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किया है I अपने दिए आवेदन में बताया है कि एक जून को वह मढ़ौरा बाजार के एसबीआई शाखा एटीएम से रूपया निकलने पहुंचा था I जब वह एटीएम में पहुंचा तो कार्ड से पैसा नहीं निकला I पीछे खड़े दो लड़के थे, बोले कि आप अपना एटीएम कार्ड दीजिये हम आपका पैसा निकाल देते है I इसी दौरान उन्होंने दस हजार रूपया मेरे खाता से अपने खाता पर ट्रांसफर कर लिया और बाद में बोला की आपका एटीएम खराब हो गया है I जब मई वापस घर लौट आया तो पता चला की मेरे खाता से दस हजार रूपया कट गया I पीड़ित ने थानाध्यक्ष से कारवाई की बात कही है I




Recent Comments