मढौरा /सारण. थाना क्षेत्र के माधोपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गये.60 वर्षीय मनेजर राय द्वारा दर्ज कराई गई प्रथमिकी में कहा गया है कि मुनमुन राय, अशोक राय, संतोष राय, संगीता देवी और अनीता देवी द्वारा खेत में लगी धान की फसल को काटा जा रहा था जिसे मना करने पर गाली गलौज करने लगे तथा ईंट पत्थर से हमला कर दिया. जिसमें उनके साथ साथ उनका लड़का जख्मी हो गये.