जनादेश / सोनपुर-l। जीविका दीदी के रसोईया के तहत मेस में भोजन तथा नास्ता के दर में बढ़ोतरी को लेकर प्रशिक्षु नर्सों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन की थी । इस धरना प्रदर्शन को लेकर गंभीरता से लेते हुए शनिवार को सोनपुर एएन एम प्रशिक्षण केंद्र में जिला से आये पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं से बात की । पदाधिकारियों की टीम में डीपीएम अरविंद कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह, एएन एम प्रशिक्षण केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ हरि शंकर चौधरी तथा जीविका के डीपीएम अरुण कुमार एवं जीविका के प्रखंड बीपीएम स्वाति कुमारी ,पवन कुमार आदि शामिल थे । इस दौरान प्रशिक्षु नर्सों ने पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि मेस के भोजन के दर में बढ़ोतरी को वे सभी वहन करने में सक्षम नहीं हैं । सभी प्रशिक्षु मध्यम परिवारों की हैं । ऐसे में अचानक 2750 रुपये से रेट को बढ़ाकर चार हजार रुपये किया जाना उचित नहीं । उन सभी ने पदाधिकारियों से पुराने दर को ही लागू किए जाने का अनुरोध किया। इस बीच प्रशिक्षुओं ने मोबाइल पर सीएस से भी बातचीत कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया । नोडल पदाधिकारी डॉ चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षुओं के अनुरोध पर मेस का पुराना दर ही लागू रखने की बात कही । सोनपुर जीविका की बीपीएम शालिनी कुमारी ने उपस्थित पदाधिकारियों के बैठक के दौरान बताई की लगातार सामानों की हो रही बढ़ोतरी एवं मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में 2750 रुपया से नुकसान जीविका दीदी के हो रही है । मेनू के अनुसार दर बढ़ाना आवश्यक है क्योंकि जीविका की दीदी एवं एक अकाउंटेंट मिलाकर कुल 6 लोग कार्यरत हैं। जिन्हें पेमेंट करना पड़ता है । ऐसे में ₹3650 कर दी गई है इसमें चाय नाश्ता के साथ दोपहर ,रात्रि में खाना का चार्ट शेड्यूल के मुताबिक उपलब्ध कराई जाती है । बता दें कि सोनपुर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में बड़ी संख्या में छात्राएं रह कर अपना नर्स का प्रशिक्षण करती है। 8 महीने पूर्व ही यहां जीविका दीदी द्वारा संचालित दीदी की रसोइया का उद्घाटन हुआ था जिनके द्वारा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में छत्राओ के मेंस संचालन तथा कीमत के अनुसार उपलब्ध कराने के साथ अनुमंडलीय अस्पताल में भी मरीजों को चार्ट के अनुसार भोजन ,नाश्ता आदि उपलब्ध कराती है। जिले से आए अधिकारी एवं जीविका के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्राओं के साथ विचार विमर्श के दौरान भोजन के रेट में बढ़ोतरी करने पर विचार विमर्श करने की बात दामो में बढ़ोतरी की जाएगी तत्काल पूर्व के दर से ही भोजन उपलब्ध करायी जाएगी ।