सिवान :बबलू का अतापता नहीं , परिजन बेहाल  
#परवेज अख्तर 

हुसैनगंज (सीवान) 
थानाक्षेत्र के छपियां बुजुर्ग से  गुरूवार की संध्या में हुई अवध किशोर गुप्ता के पुत्र बबलु कुमार गुप्ता के अपहरण का सुराग अभी तक नहीं मिल सका है.शनिवार को बबलु के परिजनों से संपर्क कर अपहरण के संबंध में जानकारी लिया गया.परिजनों में  बबलु के चचेरा भाई जयकिशोर साह ने  बताया कि गुरूवार शाम से ही बबलु की खोज बीन की जा रही है.अभी तक कहीं से कुछ पता नहीं चल सका है.उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य सगे संबंधियों के जाकर ढूंढ़ रहे है. अभी तक कहीं से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. परिजनों ने थाने से जब कुछ जानकारी लेने थाना गयी तो थानाध्यक्ष ने कहा कि स्पॉट पर पुन:जाकर जॉच किया जायेगा जहां से बबलु गायब हुआ है.उसका कौन कौन सामान घटना स्थल पर प्राप्त हुई सभी की जांच की जायेगी.बबलु के अपहरण से पुरे क्षेत्र में आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक अपहरण का पता नहीं चलने से कोई अनहोंनी होने का भी ड़र सता रहा है.उधर बबलु के मां,पिता,भाई दादी सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है.