मांझी में सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं , निदान का दिया आश्वासन

मांझी(सारण):शुक्रवार की शाम मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद के आवास पर महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निदान का आश्वासन दिया। नागेन्द्र ठाकुर ने छपरा बलिया के बीच रात्रि कालीन पैसेंजर ट्रेन का परिचालन कराने तथा मांझी में वर्षों से बंद पड़े स्टेट बोरिंग को चालू कराने की मांग की। संजीव कुमार ने मांझी बंगरा पथ निर्माण कराने तथा दिवंगत बृज किशोर पाण्डेय के परिजनों को बिजली का कनेक्शन दिलाने की मांग की। उन्होंने विभागीय पदाधिकारी से मांझी में शिविर लगाने को कहा।कौरुधौरु के सरपंच पति अरुण सिंह ने मांझी पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठाया।कई अन्य कार्यकर्ताओं की ब्यक्तिगत समस्याएं भी सांसद ने सुनी। मौके पर भागवत तिवारी बबलू शर्मा सूर्यप्रकाश तिवारी कन्हैया सिंह निर्मल पाण्डेय उमेश कुमार बच्चा खां आदि मौजूद थे।