मांझी। सारण-सिवान को जोड़ने वाले महम्मदपुर धुरापाली मुख्य मार्ग पर स्थित बनपुरा मोड़ पर गुरुवार को दिन दहाड़े अपराधकर्मियों ने एक दम्पति तथा एक कारोबारी को लूट कर पुलिस की नींद हराम कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी पप्पू सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर छपरा शहर से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बनपुरा मोड़ पर अपाची सवार अपराधकर्मियों ने रोक कर पत्नी का मंगलसूत्र तथा सोने का चैन लूट लिया। लूटने के बाद समीप के एक भूंजा व्यवसायी से तेरह हजार रुपया लूट कर फरार हो गए। व्यवसायी तथा दम्पति को लूटने के बाद अपराधकर्मी धुरापाली की तरफ निकल गए।लूट की घटना की सूचना मिलने बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।अपराधकर्मियों द्वारा महम्मदपुर घुरापाली मुख्य मार्ग पर लगातार दूसरी बार लूट की घटना को अंजाम देकर मांझी तथा रसूलपुर थाना पुलिस को चुनौती दे डाली।मालूम हो कि अपराधकर्मियों ने बुधवार के दिन रसूलपुर थाना क्षेत्र से सीएसपी संचालक का बैग छीन लिया था। इसके पहले भी इस मुख्य मार्ग पर लूट की कई घटनाये घट चुकी हैं। घटना के बाद गुरुवार की देर शाम तक मांझी थाना पुलिस अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता

Recent Comments