सोनपुर– शिक्षा विभाग पटना की टीम ने सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के एक साथ पाँच विद्यालयो का अवलोकन शनिवार को किया। सोनपुर के प्राथमिक विद्यालय लहलाद चक, कन्या मध्य विधालय नयागाँव, प्राथमिक विद्यालय घेघटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आनंदपुर मे समय नौ से दस बजे के बीच मे पाँच टीम पाचों विद्यालयो मे पहुँचा और चेतना सत्र से लेकर वर्ग संचालन, पठन पाठन का तरीका, बच्चों का मुल्यांकन, चहक, निपुन भारत निपुन बिहार, एफएलएन कीट का प्रयोग कैसे करते है । सभी विद्यालयो के प्रधानाध्यापक से एक एक सवाल पुछा गया। शिक्षको का उपस्थित, छात्र छात्राओ का उपस्थित, शिक्षा समिति की बैठक पंजी, अभिभावक शिक्षक बैठक पंजी, पाठ योजना, राज्य से प्राप्त विकास राशि का उपयोग, माध्याह्न भोजन, मुल्यांकन पंजी, वर्ग मे पढाने का तरीका अन्य विषयो प्रधानाध्यापक और वर्ग शिक्षक से टीम के सदस्यो ने सवाल पूछा । बच्चों को गुणवक्ता में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए प्रयास का अवलोकन तथा शिक्षकों के गुणवक्ता को लेकर सर्वे किया गया वही मिर्जापुर मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण देखते हुए उन्होंने सराहना करते हुए मध्यान भोजन शिक्षकों के साथ किया । शिक्षा व सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों से भी राय परामर्श लिया गया जिससे वेहतर शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके साथ ही बच्चों से भी कई सवाल पूछे। इस मौके पर मिर्जापुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय किशोर सिंह, शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ,कुमारी खुशबू सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे ।