नदी मे डूबने से युवक की मौत,शव बरामद
डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””
गंगा के तटीय किनारे से होकर बीती रात घर लौट रहे एक युवक का पाँव फिसल जाने के कारण नदी मे डूबकर मौत हो गई जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस के द्वारा सुबह उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया ।
मामला अवतारनगर थानाक्षेत्र के आमी चौहानी पट्टी गाँव की बताई जा रही है ।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक मृतक की पहचान आमी के चौहानी पट्टी गाँव निवासी 35 वर्षीय सुभाष माँझी के रूप मे की गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा कि युवक बीती रात आमी बाजार से गंगा के तटीय किनारे से होकर अपने घर लौट रहा था जिसके दौरान रात के अंधेरे मे उसका पाँव फिसल गया और वह एकाएक नदी मे जा गिरा जिसके कारण नदी मे डूबने से उसकी मौत हो गई सुबह पानी की सतह पर तैरते लाश को देख स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल से शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध मे मृतक के बड़े भाई चन्दू माँझी के द्वारा एक यूडी केस दर्ज कराई गई है ।




Recent Comments