
मांझी बीडीओ के वाहन चालक पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार में मचा कोहराम, जनाजा में सैकड़ों लोग शामिल
मांझी(सारण)। मांझी बीडीओ के सरकारी वाहन के चालक अलाउद्दीन के पुत्र पिन्टू अली का शव पोस्टमार्टम के बाद जब मांझी पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पड़ोसी व रिश्तेदार परिजनों को ढाढ़स बंधाने में लगे थे। बता दे कि सोमवार की रात पिन्टू अली की खैरा के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दरवाजे से जब उसका जनाजा उठा तो सुपुर्दे-खाक के पहले बड़ी संख्या में लोगों ने जलाल बाबा के मजार के समीप मिट्टी देकर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। मौके पर मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान, जदयु नेता अख्तर अली, ई सौरभ सन्नी, शैलेश यादव, पिंटू ओझा, ओम प्रकाश गुप्ता ‘ओमी’, वसीम अहमद, फैयाज खान, हसमुद्दीन खां, खुर्शीद आलम, भोला महतो, लालबाबु चौधरी, मो. अली कादरी, मनोज कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments