माँझी(सारण)। स्थानीय बलिया मोड़ पर जांच के क्रम में मांझी पुलिस ने दो अलग अलग कारों से 273 लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार मांझी के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान यू पी के तरफ से आ रही एम्बेसडर कार की जांच की गई तो उसमें शराब की बोतलें भरी पड़ी थीं। एक कार में 205 लीटर तथा दूसरी होंडा सिटी कार से 68 लीटर शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता के पुत्र अभिनन्दन कुमार तथा अजय चौधरी के पुत्र सुमित सहगल एवं अम्बेसडर से गिरफ्तार लोगों में सारण जिला के अमनौर निवासी हरिदयाल सिह के पुत्र बिकास कुमार सिंह एवं हाजीपुर मुंग्रही निवासी राम दयाल राय का पुत्र गोलची कुमार शामिल है।