मांझी(सारण) दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट के फाइनल मैच में मांझी ने नवलपुर की टीम को 48 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की।टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए मांझी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 173 रन बनाए जबकि जवाब में नवलपुर की पूरी टीम 125 के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर सरोज राय, बेस्ट फील्डर रोहन कुमार, बेस्ट बैट्समैन अजित कुमार, बेस्ट कैच टच बाबा, मैन ऑफ द मैच अजित कुमार मैन ऑफ द सीरीज बिट्टू कुमार ने प्राप्त किया। विजेता टीम को लोजपा नेता व मांझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी केशव सिंह तथा उप विजेता टीम को मनोज सिंह ने कप प्रदान किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने खेल को समरसता का प्रतीक बताया तथा अवसर मिलने पर ग्रामीण स्तर पर खेल व खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
मौके पर अमित कुमार यादव(डुल्लु यादव), संजय कुमार, रोहन कुमार, आलोक कुमार, साहेब रज़ा, सुनील कुमार, कौशल किशोर, संजय सिंह, मनोज कुमार , रंजीत यादव, राजीव रोबिन, टिंकू कुमार आदि मौजूद थे। संचालन बशीर अहमद उर्फ बबलू ने किया।