
मांझी(सारण)। पुलिस सप्ताह के दौरान बुधवार को मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना के प्रत्येक कर्मी के द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी कर्मियों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा धर्म है। आज बारिश के लिए लोग लालायित हैं। अगर वृक्षारोपण के प्रति सभी लोग जागरूक हो जाएं तो शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ जल की किल्लत से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने सभी कर्मियों से थाना परिसर में वृक्षारोपण कराकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि जल और जीवन की कल्पना वृक्षारोपण के माध्यम से ही सम्भव है। उन्होंने पुलिस सप्ताह पर कहा कि इसका उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रवत संबंध स्थापित करना व समाज व क्षेत्र में कानून व शांति-व्यवस्था के लिए एक-दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा आगे रहने का संदेश देना है।




Recent Comments