
पटना : आरजेडी के बिहार बंद के दौरान खुलेआम गुंडागर्दी सड़कों पर देखने को मिली। आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटना के डाकबंगला चौराहा पर मीडियाकर्मियों पर भी हमला बोल दिया। मीडियाकर्मियों के कई कैमरे तोड़ दिए गए उनके वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। प्रदर्शनकारियों ने ओवी वैन में भी तोड़फोड़ की है। पटना में आरजेडी समर्थकों ने कई अन्य पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की। रिपब्लिक टीवी के ब्यूरो प्रमुख प्रकाश सिंह के साथ हाथापाई किया गया और कैमरा तोड़ दिया तो दैनिक जागरण के छायाकार दिनेश कुमार को लाठी से मारकर जख्मी कर दिया।





Recent Comments