
मांझी का लाल पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट
मांझी(सारण)। जिले के मांझी का लाल आशीष कुमार शनिवार को आइएमए देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। टीवी पर पासिंग आउट परेड का विहंगम देख परिजनों तथा आस पास के गांवों के लोगों की बांछें खिल गईं। लोगों ने कहा कि मांझी का लाल अब दिखायेगा पाकिस्तान चीन को अपना कमाल। लोगों ने कहा कि आशीष ने सारण ही नही बिहार का नाम रौशन किया है।शनिवार को सम्पन्न परेड के मौके पर मौजूद कई सेनाधिकारियों समेत खुद थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने नव चयनित पदाधिकारियों की सलामी ली। वहीं नव चयनित सैन्य अधिकारियों को भारतीय संविधान एवं देश की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कांधे पर स्टार लगने के बाद परिवार समेत पूरे गांव में भी खुशी का माहौल है। परिजनों व रिश्तेदारों ने गांव में मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। बता दें कि मांझी प्रखंड अंतर्गत दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी तारकेश्वर नाथ सिंह व ममता सिंह के पुत्र आशीष कुमार 2016 में एनडीए की परीक्षा में 133वें रैंक के साथ सफल हुए थे। उसके बाद पुणे में एनडीए की तीन वर्ष की ट्रेनिंग 30 मई




Recent Comments