मांझी इंटर कॉलेज का 36 वां वार्षिकोत्सव मना, सांसद सीग्रीवाल ने हॉल व रंगमंच बनवाने का किया घोषणा

मांझी(सारण) : मांझी इंटर कालेज का 36 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, लोजपा नेता केशव सिंह, शारदानंद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि शिक्षा का प्रकाश ही समाज में फैले अज्ञानता के अंधकार को दूर कर सकता है। एक शिक्षित व जागरूक इंसान ही विकास में बाधक भ्रष्टाचार से लड़ सकता है। देश व समाज को नई दिशा दे सकता है।

सांसद ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने मद से एक हॉल व रंगमंच बनवाने की घोषणा की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वित रहित शिक्षकों ने अपनी मांग सम्बन्धी एक ज्ञापन सांसद को सौंपा।

पूर्व विधान पार्षद महाचंद्र सिंह, मिसेज इंडिया अनीता सिंह सहित कई लोगों ने भी सम्बोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कालेज की बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। शुभारंभ ध्वज वंदना से हुआ। नृत्य में काजल, गीता, पलक, रजनी, सुनीता, मुन्नी, नेहा, तनु , राहुल, आशुतोष, राजा, आकाश, रोहित, संजीत, मेहंदी, आँचल, रबिया, जूही को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं नाटक में शशि, विशाल, अर्जुन, प्रेम, राहुल, आकाश, इरफान की लोगों ने प्रशंसा की। प्राचार्य रघुनाथ ओझा ने आगत अतितियों का स्वागत किया। अध्यक्षता प्रो. पृथ्वीनाथ ओझा, संचालन मनोज वर्मा संकल्प ने किया। सहयोग प्रो. पुष्पांजलि सिंह, प्रो. हरेन्द्र सिन्हा आदि ने दिया। मौके पर शिक्षक नेता दिनेश सिंह, गणेश सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह, रौशन जी, सुनील कु सिंह, राज किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments