राजापट्टी डुमरसन शिव मंदिर के प्रांगण में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
मशरक (सारण) :प्रखंड के राजापट्टी डुमरसन शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर विधिवत् पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गयी।जिसमे हजारों श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई।सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह द्वारा विधिवत् पूजा-अर्चना की गयी। जिसके बाद कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं को कलश देकर यज्ञ के सफलता और क्षेत्र की तरक्की की कामना की गयी। इस दौरान उन्होंने यज्ञ के माध्यम से अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की तरक्की और क्षेत्र के विकास की कामना करते कहा कि महिलाओं को सम्मान देने से ही घर परिवार और समाज खुशहाल होगा।हम सब की जननी मां का स्थान सर्वोपरि है। झांकी के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु महिलाओं के गायत्री मंत्र के जय घोस से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शिव मंदिर के प्रांगण से निकली कलश यात्रा राजापट्टी डुमरसन बाजार होते हुए सिसई पोखरा पहुंचकर जलबोझी करने के बाद जयकारे करते हुए पूजा स्थल पहुंची।जिसमे आयोजनकर्ता श्रवण कुमार, बच्चा लाल साह, शत्रुध्न साह, बिंदालाल भगत, अरूण सिंह, श्रीराम भगत, कन्हैया प्रसाद, अरुण सर, भरत साह सहित अन्य सक्रिय रूप से शामिल थे।चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र भक्ति मय बना हुआ है।यज्ञ के दौरान प्रज्ञा पुरान कथा का श्रवण श्रोता करेंगे जबकि महायज्ञ में पुंसवन, नामकरण, मुंडन, दीक्षा, और विवाह संस्कार निःशुल्क कराये जाने की व्यवस्था की गई है।अगामी 19 जनवरी तक आयोजित महायज्ञ में कथा वाचन के रूप में मुख्य रूप से चन्द्रिका प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, बहादुर पंडित, नवल किशोर साह साधु जी सहित दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हैं।