आरसीसी क्रिकेट टूनामेंट कप पर अकबरपुर टीम ने जमाया कब्जा
———
⏭दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
———
⏭दिघवारा(सारण) 
स्थानीय प्रखण्ड के त्रिलोकचक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में रामदासचक क्रिकेट टूनामेंट के द्वारा आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट टूनामेंट के फाइनल मैच में अकबरपुर की टीम ने परसा की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया।परसा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 82 रन बनाये जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकबरपुर की टीम ने सानदार बलेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर मैच को अपने नाम किया।फाइनल मैच में मैन ऑफ़ द मैच रोहित और मैन ऑफ़ द सीरीज नीरज को मिला।मैच के मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू महासभा के अभिमन्यु मनीष सिंह ,अजित सिंह,बरूआं पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ,त्रिलोचक पंचायत के मुखिया उमेश राय ने  विजेता और उपविजेता को कप प्रदान किया।मैच के संचालन में राहुल सिंह,दिनकर सिंह,सूरजभान सिंह,बबलू मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।
———-
✍अजित कु सोनू दिघवारा