
योगापट्टी:- शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
✍तबरेज अजीज “दैनिक खोज खबर” संवाददाता योगापट्टी (पं.च) बिहार☞योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बरवा ओझा गांव मे शनिचरी पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार की शाम एक लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार कारोबारी बरवा ओझा गांव निवासी करीमन मिया बताया जाता है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के घर से एक लीटर शराब पुलिस ने छापेमारी के दौरान जप्त किया।
वही मौके पर पुलिस कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया।




Recent Comments