मशरक प्रखंड के अलग अलग जगहों पर रही रामनवमी की धूम, निकाली गयीं शोभायात्रा

मशरक (सारण)रामनवमी के अवसर पर मशरक प्रखंड के अलग अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।इस अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य झांकी और हाथी घोड़ा पालकी संग पारंपरिक हथियारों के साथ मशरक बजार में जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सबसे पहले राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता महाबीर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और मंदिर में विधिवत् पूजा अर्चना की गयी।चिलचिलाती धूप के बावजूद गर्मजोशी के साथ जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों द्वारा लगाए गए ।

जय श्री राम के नारे से पूरा प्रखंड मुख्यालय गुंजायमान हुआ।इस दौरान सभी चौंक चौराहो पर पुलिस बल तैनात थे। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की निगरानी में जूलुस शांति पूर्ण संपन्न हुआ।जुलूस में मुख्य रूप से नंदन बाबा, गोलू सिंह, बजरंग तिवारी, सोनू सिंह सहित अन्य थे। उधर मशरक दक्षिण टोला मईया स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।जिसमे काफी संख्या में श्रध्दालु महिलाएं शामिल हुई।पुरोहित श्रीनिवास ओझा के अगुआई में निकाली गयी कलश यात्रा गोपलबाड़ी गांव स्थित कवलेश्वरी पोखरा पहुंची।जहां से जलबोझी की गयी।मौके पर समिति सदस्य पप्पू बाबा, उमेश यादव, बिगन राय, लालबाबू राय, सत्येन्द्र दूरदर्शी, संजय राय सहित अन्य शामिल हुए।