
बस में छुटे लैपटॉप और कागजात को लौटाकर बस मालिक ने दिया ईमानदारी का परिचय
मढ़ौरा : पटना में रहकर प्रतियोगिता परिकक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक का बस से घर लौटते समय सवारी बस में लैपटॉप और कागजात छुट गया था I घर पहुंच कर सामान का याद आने पर परेशान युवक घंटो बस का पहचान कर रहा था I बस की पहचान होने पर उसने अपने लैपटॉप और कागजात छुटने की बात कही I यह बात बस के मालिक तक पहुंची तो बस के मालिक ने बस के चालक और उपचालक से पड़ताल की I चालक के द्वारा बस से एक लैपटॉप के साथ एक बैग मिलने के बात स्वीकार करने के बाद बस मालिक ने युवक को मढ़ौरा बुलाया I युवक से बैग ,लैपटॉप और कागजात की पहचान कारवाई और सब सामान उसे सौप दिया I बस मालिक की इस ईमानदारी से परेशान युवक की खुशी वापस लौट आई वही दर्जनों लोगों ने इस तरह से ईमानदारी दिखाने वाले बस मालिक मढ़ौरा खरौनी निवासी हरेन्द्र राय की प्रशंसा की I मिली जानकारी के अनुसार पटना से महम्मदपुर के लिए चलने वाली शिव महिमा नमक एक सवारी बस में बंगरा मशरक निवासी उदय प्रताप सिंह के पुत्र रितेश का लैपटॉप और बैग भूल बस छुट गया था I बैग में कई जरुरी कागजात भी था जिसको लेकर रितेश काफी परेशान था और पीछे दो दिन से इसे सभी बस में पता कर रहा था I रितेश को अपना लैपटॉप और कागजात मिलने से खुशी थी वही बस मालिक को धन्यवाद देने से नहीं चुक रहा था I
👉साभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण




Recent Comments