मशरक के बहादुरपुर गाँव मे बिजली के हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लगी आग
मशरक (सारण) :मशरक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित महादलित टोले में बिजली के हाईटेंशन तार टुटकर गिरने से लगी आग में तीन लोगों के दो भुसवल तथा एक पलानी समेत करीब एक लाख रूपये की संपति का नुकसान हो जाने का समाचार है। शनिवार को संध्या पहर में मशरक विद्युत उपकेन्द्र के तीन नंबर फीडर के हाईटेंशन का तार अचानक टुटकर गिरगया। जिससे बगल में नवनितन राम के एक भुसवल में पकड़ लिया। जो देखते ही देखते जलालपुर कर भस्म हो गया। आगामी की लपेट बगल में भगेरन राम के भी भुसवल में पकड़ लिया। परिवार जन आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि परोसी सुमंत राम के पलानी में भी आग की लपेट पकड़ लिया। ग्रामीण दौरे दौरे पहुँचे तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिजनो ने बताया कि दोनों भुसवल में गेहू रखा हुआ था। सब जलकर राख हो गया है। वही सुमंत राम के पलानी में रखा हुआ करीब तीस हजार रूपये का संपति जल कर राख हो गया है। नगर रूपया ही करीब सात हजार जल गया है। आग की लपेट इतना तेज था कि बगल में एक कटहल का पेड़ भी झुलस गया है