सारण/मशरक। मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णकुदरिया गांव में पूर्व का जमीनी विवाद को ले दो पक्षो के बीच गोली चली। गोलीबारी व लाठी डंडा से जमकर मारपीट की घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलो की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिए है।