मढ़ौरा । 
थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग में तिलक समारोह में खाना खा रहे एक व्यक्ति की बाइक को चोरों ने चुरा ली । बाइक के गायब होने के बाद पहले तो तो उसकी खोजबीन की लेकिन कही से पता नही चलने पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । पीड़ित पोझी कपुर निवासी मुकेश कुमार शर्मा के बताया है कि वह बाइक से बगल के टोला पोझी बुजुर्ग में एक तिलक समारोह में गया था । जब वह खाना खाकर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है ।