सारण एसपी ने किया गैस एजेन्सी का उद्घाटन

मशरक (सारण)मशरक प्रखंड मुख्यालय से सटे सोनौली गाँव मे भारत ग्रामीण रसोई गैस एजेन्सी का उद्घाटन सारण पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने किया। इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि सोनौली गाँव में एक भी गैस एजेन्सी नहीं होने के कारण इसकी कमी स्थानीय लोगों को काफी समय से खल रही थी। इस एजेन्सी के खुलने के बाद लोग राहत महसूस करेंगे। उन्होंने एजेन्सी संचालक प्रशांत कुमार सिंह से जनता को बेहतर सुविधा देने की अपील की। आरक्षी अधीक्षक ने परमेश्वर देवी, माया देवी सहित दर्जनो लाभुको को कनेक्शन देकर शुरूआत की । मौके पर प्रभात कुमार चन्दन,संतोष परमार, वसंत कुमार सिंह , महेश्वर सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे