•मोतिहारी: गैंगवार में जख्मी बदमाश हिमांशु कुमार को सात माह बाद भेजा गया जेल

•कल्याणपुर थाना के हीरा छपरा गांव में शातिर बदमाश कुणाल सिंह व बबलू दुबे गिरोह के गोलू दुबे के बीच हुई थी फायरिंग
मोतिहारी (पू.च.) अब से सात महीने पहले जिले के कल्याणपुर थाना के हीरा छपरा गांव में दो आपराधिक गिरोह क्रमश: शातिर बदमाश कुणाल सिंह व बबलू दुबे गिरोह के गोलू दुबे के बीच हुई फायरिंग में जख्मी शातिर हिमांशु को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया है। बताया गया है कि फायरिंग में जख्मी हिमांशु कुमार कल्याणपुर थाना के पीपरा खेम गांव निवासी है।
•याद रहे कि 10 सितंबर 2017 को दोनों गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी। इस दौरान दो दर्जन चक्र से अधिक गोली अत्याधुनिक हथियार से चली थी। इस दौरान एक भैंस की मौत हो गई थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने एके 47 के चार खोखा, पिस्टल का छह जिन्दा कारतूस बरामद किया था। मौके पर जख्मी शातिर कुणाल ¨सह गिरोह का सदस्य हिमांशु मुजफ्परपुर स्थित एसकेएमसीएच में इलाज कराने लगा। इस बीच पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया और इलाज कराया गया। स्वस्थ हो जाने के बाद कल्याणपुर थानाध्यक्ष घीरज कुमार ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
•गोलू दुबे की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी:-गैंगवार के बाद से शातिर बबलू दुबे गिरोह के गोलू दुबे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया फरार गोलू दुबे की गिरफ्तारी समय रहते कर ली जाएगी। इस मामले में पुलिस हीरा छपरा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
•कुणाल समेत गिरोह के कई सदस्यों की हो चुकी है गिरफ्तारी:– पुलिस के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर शातिर कुणाल ¨सह व उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 29 दिसंबर को चकिया में देशी पिस्तौल व सात कारतूस के साथ कुणाल गिरफ्तार किया गया। वहीं उसका साथी चकिया थाना के रामपुर गोपाल गांव निवासी राम सिंह उर्फ विजय सिंह हरियाणा के गुरूग्राम से गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं चुनमुन सिंह भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस छापेमारी लगातार चल रही है।
•परिजनों ने पुलिस के खिलाफ दिया था कोर्ट में आवेदन:- बताया गया है कि पुलिस ने जैसे ही हिमांशु को हिरासत में लिया और इलाज कराना आरंभ किया गया, परिजनों ने कोर्ट में आवेदन देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। लेकिन, पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।
•वर्जन:उपेंद्र कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी (पूचं.) पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। बबलू दुबे गिरोह के सदस्यों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। किसी भी कीमत पर जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।




Recent Comments