
आशा कार्यकर्ताओ ने प्रसव केंद्र पर की तालाबंदी, धेनुकी चौक पर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
मढ़ौरा (सारण):आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी अनिश्चितकालिन हड़ताल के दौरान सोमवार को अपना प्रदर्शन उग्र रूप में जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन के बाद प्रसव केंद्र पर पहुंच कर तालाबंदी कर दी I इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नाराबाजी करते समूह में अस्पताल से निकल कर मुख्य बाजार से होते हुये धेनुकी चौक पर पहुंची I वहां कार्यकर्ताओं ने पहले तो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बाद में मुख्यमंत्री नितीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला दहन किया I आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले 12-14 साल से काम कर रही है I वे लगातार सरकार और व्यवस्था से उपेक्षित रही है I इस बार वे पूरी तरह से संगठित होकर आन्दोलन पर है और अपनी मांग पर अडिग है I सरकार को उनकी मांग को स्वीकार करना ही पड़ेगा अन्यथा वे अपने आन्दोलन को उग्र करेगी I
ロइमरजेंसी को छोड़ सभी कार्यों को रखा बाधित-
अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी तरह के कार्यों को बाधित रखा I इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रो से अस्पताल पहुंचे दर्जनों लोगों को वापस लौट जाना पड़ा I आशा कार्यकर्ताओं में शामिल प्रखंड अध्यक्ष गुडिया देवी,माला देवी,बबिता देवी,रीमा देवी,मीना देवी,अमिता देवी शशि किरन देवी सहित अन्य कहा कि लम्बे समय से आशा कार्यकर्ता का शोषण होता रहा है I इस बार सभी आशा अपनी मजबूत लड़ाई लड़ेगी I
ロसभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा




Recent Comments